दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि न्यूट्रल सेक्शन के बारे में बहुत ही अच्छे तरीके से इन सब के बारे में जानकारी देने वाला हूं| तो चलिए शुरू करते हैं |
न्यूट्रल सेक्शन (Neutral Section)
संकर्षण प्रणाली के शिरोपरि उपकरणों में डेड (Dead) उपकरण के रूप में न्यूट्रल सेक्शन का प्रयोग किया जाता है। इसके द्वारा दो सेक्टरों को पृथक किया जाता है, जबकि दोनों सेक्टरों में उपकेन्द्रों के द्वारा फीड किया जाता है। ये सेक्टर सामान्यतः अलग-अलग फेजों से फीड किए जाते हैं। न्यूट्रल सेक्शन एक डेड जोन होता है, अतः लोकोमोटिव चालन के लिए यह उपयुक्त नहीं होता है। यदि लोकोमोटिव में स्विचिंग ऑफ प्रक्रिया की जाये तो न्यूट्रल सेक्शन में लोकोमोटिव की एन्ट्री एवं निकास दोनों स्थिति में स्पार्क नहीं होता है। संकर्षण प्रणाली में जब न्यूट्रल सेक्शन की स्थिति में लोकोमोटिव पहुंचने वाला होता है, तब सहायक लोकोपायलेट के द्वारा लोकोपायलेट को अलर्ट कर दिया जाता है।
न्यूट्रल सेक्शन के प्रकार (Types of Neutral Section)
संकर्षण प्रणाली में शिरोपरि उपकरणों के रूप में न्यूट्रल सेक्शन का प्रयोग किया जाता है। यह साधारणतः तीन प्रकार का होता है-
परम्परागत प्रकार (Conventional Type)
इस प्रकार के न्यूट्रल सेक्शन में 5 स्पान (Span) का प्रयोग किया जाता है। इसमें केन्द्रीय स्पान का मान 49.5 m होता है। इसके द्वारा प्रभावी न्यूट्रल सेक्शन (जिसकी लम्बाई 41 m होती है) प्राप्त होता है। इसमें तीन लोकोमोटिव को ट्रेन के फ्रंट के लिए डिजाइन किया जाता है। इसमें डेड जोन को मोटी हरी (Green) लाइन के द्वारा पृथक किया जाता है। डेड जोन में न्यूट्रल सेक्शन के द्वारा पेन्टोग्राफ प्रचालन में सपोर्ट प्रदान किया जाता है। डेड जोन में यह पेन्टोग्राफ के द्वारा पीले (Yellow) फेज से चार्ज होता है तथा जब यह उत्तेजित स्थिति में होता है तब नीले (Blue) फेज के द्वारा चार्ज होता है। परम्परागत न्यूट्रल सेक्शन को चित्र के द्वारा प्रदर्शित किया गया है।

लघु न्यूट्रल सेक्शन (Short Neutral Section)
लघु न्यूट्रल सेक्शन की लम्बाई 5m तक होती है। इसमें डेड जोन को सेक्शन इन्सुलेटर के द्वारा विद्युतरोधित किया जाता है और यांत्रिक निरंतरता स्थापित की जाती है। इस सेक्शन में गति सीमा 100 km/h तक होती है। लघु न्यूट्रल सेक्शन में ग्लास फाइबर रॉड का प्रयोग इन्सुलेटरों के रूप में किया जाता है।
PTFE प्रकार का लघु न्यूट्रल सेक्शन
यह लघु न्यूट्रल सेक्शन का परिवर्तित रूप होता है। इसका भार कम होता है। इसमें कम्पोजिट प्रकार के इन्सुलेटरों का प्रयोग किया जाता है। यहां PTFE से तात्पर्य Poly Tetra Fluro Ethylene से है। इसके द्वारा 200 km/h तक की गति पर प्रचलित होने वाली ट्रेनों को चलाया जाता है। इसका प्रमुख लाभ यह है कि इसका संस्थापन ऐसी वक्री (Curved) स्थिति में किया जाता है जिससे अनुरक्षण कम होता है। PTFE प्रकार के न्यूट्रल सेक्शन की लम्बाइयां क्रमशः 9.0m, 5.0m, 3.736 m होती हैं।
आज आपने क्या सीखा :-
अब आप जान गए होंगे कि न्यूट्रल सेक्शन इन सभी सवालों का जवाब आपको अच्छी तरह से मिल गया होगा|
उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपके मन में कोई भी सवाल/सुझाव है तो मुझे कमेंट करके नीचे बता सकते हो मैं आपके कमेंट का जरूर जवाब दूंगा| अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ में शेयर भी कर सकते हो