दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि सुरक्षा प्रणाली के कार्य एवं अभिलक्षणों के बारे में बहुत ही अच्छे तरीके से इन सब के बारे में जानकारी देने वाला हूं| तो चलिए शुरू करते हैं |
सुरक्षा प्रणाली के कार्य
सुरक्षा प्रणाली के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
- सामान्य प्रचालन एवं अनुरक्षण की स्थिति में शक्ति प्रणाली में सप्लाई को ऑन एवं ऑफ करना।
- शक्ति प्रणाली में असामान्य स्थिति के अन्तर्गत फॉल्ट-युक्त भाग को लघु समय में लाइव परिपथ से अलग करना।
- उपभोक्ताओं को सप्लाई के संगत निरन्तरता एवं विश्वसनीयता प्रदान करना।
- फॉल्ट की स्थिति में फॉल्ट युक्त भाग को इस प्रकार विच्छेद करना कि सामान्य प्रचालित उपकरणों पर कोई प्रभाव न हो।
- शक्ति प्रणाली में विद्युत उपकरणों के प्रचालन के फलस्वरूप विद्युत राशियों के मानों का अवलोकन करना।
- परिपथ में बड़े फॉल्ट्स को रोकना।
- विद्युत उत्पादन स्थल से लेकर उपभोक्ताओं के उपयोग बिन्दु तक सुरक्षा प्रदान करना।
सुरक्षा प्रणाली के अभिलक्षण
सुरक्षा प्रणाली के प्रमुख अभिलक्षणों को निम्न प्रकार समझाया जा सकता है
- विश्वसनीयता (Reliability)- रक्षण प्रणाली को पूर्व-निर्धारित अवस्थाओं के अनुसार अपना कार्य करना चाहिए, अर्थात् फॉल्ट की स्थिति में सुरक्षा यंत्रावली का प्रचालन असफल नहीं होना चाहिए।
- चयनता (Selectivity) रक्षण प्रणाली द्वारा फॉल्ट-युक्त भाग को अलग करते समय, अन्य प्रचालित भागों में विचलन नहीं होना चाहिए। अतः सुरक्षा उपकरण द्वारा फॉल्ट्र-युक्त भाग का चयन महत्वपूर्ण होता है। इस प्रक्रिया को चयनता कहते हैं।
- सुग्राहिता (Sensitivity) सुग्राहिता से तात्पर्य किसी प्रणाली में आउटपुट तथा इनपुट में परिवर्तन के अनुपात से है। इसमें फॉल्ट धारा के न्यूनतम मान पर भी सुरक्षा प्रणाली प्रचालित होकर फॉल्ट-युक्त भाग को अलग कर सकने में सक्षम होनी चाहिए।
- स्थायित्व (Stability) रक्षण प्रणाली में परिपथ रक्षण उपकरणों का प्रचालन उपयुक्त समय पर ही होना चाहिए, अर्थात् अनावश्यक अवस्थाओं में इन युक्तियों का प्रचालन नहीं होना चाहिए।
- शीघ्रता (Quickness)- रक्षण प्रणाली की सफलता के लिए इसका प्रचालन शीघ्रता से होना आवश्यक होता है। इसमें युक्तियों के शीघ्र प्रचालन से प्रणाली के सुरक्षा गुणांक (Safety factor) तथा स्थायित्व में वृद्धि होती है।
- भविष्य विस्तार के लिए पूर्व व्यवस्था (Provision for Future Expansion) – शक्ति प्रणाली में विस्तार की स्थिति में रक्षण प्रणाली के अन्तर्गत भी परिवर्तन किया जाता है। यह परिवर्तन शक्ति प्रणाली में विस्तार के रूप में किया जाता है।
आज आपने क्या सीखा :-
अब आप जान गए होंगे कि सुरक्षा प्रणाली के कार्य एवं अभिलक्षणों इन सभी सवालों का जवाब आपको अच्छी तरह से मिल गया होगा|
उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपके मन में कोई भी सवाल/सुझाव है तो मुझे कमेंट करके नीचे बता सकते हो मैं आपके कमेंट का जरूर जवाब दूंगा| अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ में शेयर भी कर सकते हो